लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में हिरासत में बंद नेताओं की रिहाई एवं हिंसा समाप्त करने की मांग पर जोर देते रहेंगे: भारत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 11:56 IST

Open in App

(योशिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, एक मई भारत ने म्यांमा में जारी हिंसा को ‘‘तत्काल रोकने’’ और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील करने वाली आसियान समूह की पहल का स्वागत किया और हिरासत में बंद नेताओं को रिहा करने की फिर से अपील की।

दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) ने म्यांमा के मुद्दे पर आम सहमति के ‘पांच बिन्दु’ जारी किए हैं, जिनमें हिंसा तत्काल समाप्त करना और संकट के शांतिपूर्ण समाधान के लिये सभी पक्षों के बीच सकारात्मक वार्ता करने की अपील शामिल है ।

म्यांमा 10 देशों के इस संगठन का सदस्य है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने म्यांमा के संबंध में शुक्रवार को हुई 15 देशों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद ट्वीट किया कि परिषद में उन्होंने कहा कि भारत आसियान की पहल और पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का स्वागत करता है।

उन्होंने कहा कि भारत आसियान प्रयासों को मजबूत करेगा और सुरक्षा परिषद एवं संयुक्त राष्ट्र को ‘‘उसके प्रयासों का समर्थन करना चाहिए’’।

उन्होंने कहा कि भारत ‘‘हिरासत में बंद नेताओं को रिहा करने और हिंसा समाप्त करने पर जोर ’’देता रहेगा और इस समग्र स्थिति पर नयी दिल्ली का रुख लगातार समान बना हुआ है।

गौरतलब है कि म्यांमा में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट के बाद से व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी है । प्रदर्शनकारियों के खिलाफ म्यांमा प्रशासन की कार्रवाई में बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा