लाइव न्यूज़ :

हिंसा जारी रहने से शांति प्रक्रिया को लेकर उम्मीद अफगान नागरिकों की उम्मीद घटी: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 11, 2020 17:08 IST

Open in App

काबुल, 11 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान में हाल के महीनों में बढ़ी हिंसा के कारण अफगान नागरिकों का देश की शांति प्रक्रिया के प्रति उम्मीद काफी हद तक घटी है।

‘द इंस्टीट्यूट ऑफ वार एंड पीस स्टडिज’ ने शुक्रवार को जारी अपने नए सर्वेक्षण में कहा है कि 29 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच हुए सर्वे में आशावाद 57 प्रतिशत रह गया है। इससे पहले इंस्टीट्यूट ने गर्मियों में किए गए सर्वेक्षण का निष्कर्ष अगस्त में जारी किया था उस वक्त आशावाद 86 प्रतिशत था।

अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में जारी शांति वार्ता में पिछले सप्तह तक गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी, उसके बाद मिली सफलता में दोनों पक्षों में बातचीत के नियमों और प्रक्रिया को लेकर सहमति बन गई है।

लेकिन, सितंबर से शुरू हुई इस शांति वार्ता के बाद से देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। तालिबान ने एक ओर जहां अमेरिकी और नाटो बलों पर हमला नहीं करने के अपने वादे को निभाया है, वहीं वह अफगान बलों पर लगातार जानलेवा हमले कर रहा है।

काबुल के इस थिंक टैंक ने अपने सर्वे में पाया कि 75.9 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि सरकार और तालिबान के बीच बातचीत में संघर्षविराम समझौता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। वहीं 71 प्रतिशत लोगों का मानना है कि देश को शांति समझौते के बाद अपनी सेना और सुरक्षा बलों को समाप्त नहीं करना चाहिए। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने हालांकि इस विचार की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला