लाइव न्यूज़ :

गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर जब्त किये गये कंटेनर ‘खाली’ थे: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: November 20, 2021 20:54 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 नवंबर पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि भारतीय अधिकारियों द्वारा गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर शंघाई जाने वाले मालवाहक जहाज पर जब्त किए गए कंटेनर ‘‘खाली’’ थे, लेकिन पहले इनका इस्तेमाल चीन से कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ईंधन के परिवहन के लिए किया जाता था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने मुंद्रा बंदरगाह पर भारतीय अधिकारियों द्वारा कराची बंदरगाह से चीन के शंघाई तक एक मालवाहक जहाज पर ‘‘संभावित रेडियोधर्मी सामग्री को जब्त करने’’ संबंधी खबरों के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी किया।

विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि कराची परमाणु ऊर्जा संयंत्र के अधिकारियों ने सूचित किया है कि ये ‘‘खाली कंटेनर’’ चीन को लौटाए जा रहे थे, जिनका उपयोग पहले चीन से कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के लिए ईंधन के परिवहन के लिए किया जाता था।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘कंटेनर ‘खाली’ थे और दस्तावेजों में कार्गो को गैर-खतरनाक घोषित किया गया था।’’

बयान में कहा गया है कि कराची में के-2 और के-3 परमाणु ऊर्जा संयंत्र और इन संयंत्रों में उपयोग किए जाने वाले ईंधन दोनों अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) सुरक्षा उपायों के तहत हैं।

बयान में कहा गया है कि ‘संभावित रेडियोधर्मी सामग्री की जब्ती’ की खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।

अडाणी पोर्ट्स ने शुक्रवार को बताया था कि सीमा शुल्क और राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) की एक संयुक्त टीम ने खतरनाक माल की ढुलाई के संदेह को लेकर मुंद्रा बंदरगाह पर एक विदेशी पोत से कई कंटेनर जब्त किए है।

‘अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन’ (एपीएसईजेड) के अनुसार जब्त किये गए कंटेनर पाकिस्तान के कराची से चीन के शंघाई रवाना किये थे और इन्हें मुद्रा बंदरगाह के लिए नहीं भेजा गया था।

देश की सबसे बड़ी बंदरगाह परिचालक ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि माल को गैर-खतरनाक श्रेणी के रूप में सूचीबद्ध किया गया था जबकि जब्त किए गए कंटेनरों में खतरनाक श्रेणी 7 के निशान लगे हुए थे, जो रेडियोधर्मी पदार्थों की तरफ इशारा करते हैं।

एपीएसईजेड ने कहा था, ‘‘सीमा शुल्क और डीआरआई की एक संयुक्त टीम ने 18 नवंबर को मुंद्रा बंदरगाह पर एक विदेशी पोत से कई कंटेनर जब्त किये। यह कंटेनर बिना जानकारी दिए खतरनाक माल की ढुलाई के संदेह को लेकर जब्त किये गए।’’

बयान में कहा गया था, ‘‘इन कंटेनरों को मुंद्रा बंदरगाह या देश के किसी अन्य बंदरगाह के लिए रवाना नहीं किया गया था। इन्हें कराची से चीन के शंघाई भेजा जा रहा था। सरकारी अधिकारियों ने जांच के लिए इन कंटेनरों को मुंद्रा बंदरगाह पर उतार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल