लाइव न्यूज़ :

संपर्क में आए हानिरहित कोरोना वायरस कोविड रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं:अध्ययन

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:54 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 नवंबर संपर्क में आए ऐसे हानिरहित कोरोना वायरस जिनके चलते केवल सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी होती हैं, वे कोविड-19 के खिलाफ कुछ हद तक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं। 'नेचर कम्युनिकेशंस' पत्रिका में प्रकाशित एक नए शोध में यह जानकारी सामने आयी है।

यह ज्ञात तथ्य है कि कोविड-19 का कारण बनने वाला नोवेल कोरोना वायरस का संक्रमण और कोविड-रोधी टीकाकरण, सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करते हैं।

ज्यूरिख विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने इस सप्ताह एक ''क्रॉस-रिएक्टिव'' प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का खुलासा किया, जिसको लेकर विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह एक महत्वपूर्ण कड़ी हो सकती है कि व्यापक कोरोना वायरस प्रतिरक्षा कैसे प्राप्त की जाए।

ज्यूरिख विश्वविद्यालय में चिकित्सा विषाणु विज्ञान संस्थान की प्रमुख अलेक्जेंडर ट्रकोला ने कहा, '' अन्य कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया वाले लोगों में सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के खिलाफ भी कुछ हद तक बचाव की क्षमता होती है।''

उन्होंने कहा, '' हमारा अध्ययन यह दर्शाता है कि अन्य कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूत रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रिया सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ भी काफी हद तक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। ऐसे में, हानिरहित कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त करने वाले लोगों को गंभीर रूप से बीमार करने वाले सार्स-सीओवी-2 के खिलाफ भी बेहतर सुरक्षा प्राप्त होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?