लाइव न्यूज़ :

हसीना-मोदी की मुलाकात के दौरान संपर्क तथा वाणिज्यिक मामलों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी

By भाषा | Updated: March 24, 2021 20:57 IST

Open in App

ढाका, 24 मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की उनकी समकक्ष शेख हसीना के बीच इस सप्ताह होने वाली शिखर वार्ता के दौरान मुख्य रूप से संपर्क तथा वाणिज्यिक मामलों, जल प्रबंधन, सुरक्षा और सीमा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

बुधवार को मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोरोना वायरस संबंधी महामारी फैलने के बाद से पहली बार विदेश यात्रा पर 26 मार्च को बांग्लादेश पहुंचेंगे। इस दौरान वह बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस और इसके संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के जन्मशती समारोह में शिरकत करेंगे।

यात्रा के दौरान मोदी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ वार्ता करेंगे। दोनों पक्षों द्वारा इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित कई सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए जाने की भी उम्मीद है।

'प्रथम आला' समाचार पत्र की खबर के अनुसार, ''बांग्लादेश व्यापार और वाणिज्य में वृद्धि के लिए भारत के साथ संपर्क बढ़ाना चाहता है। इस परिप्रेक्ष्य में बांग्लादेश आगामी शिखर सम्मेलन के दौरान संपर्क और वाणिज्यिक मामलों पर जोर देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला