लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: September 19, 2021 15:29 IST

Open in App

पेशावर, 19 सितंबर (एपी) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण कर्मियों की टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी।

कबायली कोहट जिले के धल बेज़ादी इलाके में बाइक सवार बंदूकधारियों ने कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। यह इलाका प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

टीकाकरण दल के सदस्य सुरक्षित बताए जाते हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और उन्होंने हमलावरों की तलाश के लिए घेराबंदी और खोज अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा करते हुए गुनाहगारों को पकड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कायरतापूर्ण हमले अपंग बनाने वाली बीमारी को खत्म करने के उनके संकल्प को रोक नहीं सकते हैं।

पाकिस्तान में पांच दिन का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और अभियान के तीसरे दिन यह हमला किया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया में ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो ‘एंडेमिक’ (किसी विशेष स्‍थान या व्‍यक्ति वर्ग में नियमित रूप से पाया जाने वाला रोग) है। पिछले साल नाइजीरिया को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित कर दिया गया था।

पाकिस्तान सरकार अतीत में मुल्क के अलग अलग हिस्सों में टीकाकरण कर्मियों पर हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान को निलंबित कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें