लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:20 IST

Open in App

पेशावर, 19 सितंबर (एपी) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पोलियो टीकाकरण कर्मियों की टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल की अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को गोली मार कर हत्या कर दी।

कबायली कोहाट जिले के धल बेज़ादी इलाके में बाइक सवार बंदूकधारियों ने यह हमला किया। यह इलाका प्रांतीय राजधानी पेशावर से करीब 75 किलोमीटर दूर है।

टीकाकरण दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी किसी भी समूह ने नहीं ली है। पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और उन्होंने हमलावरों की तलाश के लिए घेराबंदी और खोज अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री महमूद खान ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों को पकड़ने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कायरतापूर्ण हमले अपंग बनाने वाली बीमारी को खत्म करने के उनके संकल्प को रोक नहीं सकते हैं।

पाकिस्तान में पोलियो का पांच दिन का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और अभियान के तीसरे दिन यह हमला किया गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया में ऐसे दो देश हैं जहां पोलियो ‘स्थानिक’ (किसी विशेष स्‍थान या व्‍यक्ति वर्ग में नियमित रूप से पाया जाने वाला रोग) है। पिछले साल नाइजीरिया को पोलियो वायरस से मुक्त घोषित कर दिया गया था।

पाकिस्तान सरकार अतीत में मुल्क के अलग-अलग हिस्सों में टीकाकरण कर्मियों पर हमलों के बाद पोलियो रोधी अभियान को निलंबित कर दिया था।

हाल के वर्षों में आतंकवादियों ने टीकाकरण टीमों को निशाना बनाया है, जिससे पोलियो उन्मूलन की कोशिशों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। आतंकवादी पोलियो की खुराक पिलाने का विरोध करते हैं। उनका दावा है कि इससे बांझपन या नपुंसकता होती है।

पिछले महीने ही प्रांत में इस तरह की दो घटनाएं हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात