लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने के बाद ब्रिटेन में विकल्पों पर विचार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:14 IST

Open in App

लंदन, पांच जून ब्रिटेन की सरकार ने शनिवार को कहा कि दो महीने में देश में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक मामले सामने आने के बीच वह 21 जून को लॉकडाउन को योजनाबद्ध तरीके से समाप्त करने के साथ ही कुछ विकल्पों पर विचार कर रही है।

ब्रिटेन में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 6,238 नये मामले सामने आये और यहां संक्रमण की दर लगातार बढ़ रही है। सरकार के ताजा आंकड़ों में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत होने की बात सामने आई है।

ब्रिटेन की सरकार के एक पदाधिकारी ने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘‘अधिकारी निश्चित रूप से अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं लेकिन हम अब भी 21 जून को आगे की दिशा में बढ़ने के बारे में सोच रहे हैं।’’

जिन विकल्पों पर विचार किया जा रहा है उनमें कुछ जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य होना, घरों से ही काम करना आदि शामिल हैं। हालांकि सरकार इस बात पर भी जोर दे रही है कि आंकड़ों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे लगे कि लॉकडाउन को हटाने में और देरी करनी चाहिए।

देश में 25 मार्च के बाद से एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले आये हैं।

ब्रिटेन में लॉकडाउन में कुछ चीजों में पाबंदियों में ढील दी गयी है।

इसी के मद्देनजर ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि देश में लॉकडाउन में ढील दी गयी है तो मामले बढ़ने के आसार तो थे।

उन्होंने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि संक्रमण के मामलों के अनुपात में अस्पताल में संक्रमण से दम तोड़ देने वाले मरीजों की संख्या पर क्या असर पड़ा है।’’

मंत्री ने कहा कि टीके से इस दिशा में सफलता मिली है लेकिन पूरी तरह अभी ऐसा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘21 जून के बाद के लिए क्या निर्णय लिया जाएगा, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन हम समय पर लोगों को सूचित कर देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना