लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने ट्रंप के पास भेजा अस्थायी वित्त विधेयक, संघीय बंद की स्थिति टाली

By भाषा | Updated: December 12, 2020 16:29 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 दिसंबर (एपी) अमेरिकी संसद ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘अस्थायी सरकारी वित्त विधेयक’ भेज दिया जिसके बाद अब संघीय बंद (फेडरल शटडाउन) की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा कोविड-19 सहायता को लेकर होने वाली चर्चा के लिए भी समय मिल जाएगा।

इस विधेयक के साथ ही अगले शुक्रवार मध्य रात्रि की समय सीमा तय हो गई है। इस लघु अवधि के उपाय को सीनेट ने ध्वनि मत से सर्वसम्मति के साथ पारित किया। सदन ने यह विधेयक बुधवार को पारित किया था और ट्रंप द्वारा इस पर मध्यरात्रि से पहले हस्ताक्षर करने की उम्मीद है।

गतिरोध के बावजूद इस बात पर आम सहमति थी कि महामारी राहत के काफी समय से लंबित विधेयक के बिना कांग्रेस इस साल के लिए स्थगित नहीं होगी। गौरतलब है कि सांसदों के द्विपक्षीय समूह की ओर से आए 900 अरब डॉलर के सहायता पैकेज के प्रस्ताव का सीनेट के बहुमत के नेता मिच मैककॉनेल ने विरोध किया। इस पर बातचीत चल रही है।

सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा कि कांग्रेस सहमति बनाने के लिए क्रिसमस के बाद भी काम करती रहेगी। गौरतलब है कि नई कांग्रेस का शपथ ग्रहण तीन जनवरी को होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला