लाइव न्यूज़ :

लोकतंत्र के विषय पर कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

By भाषा | Updated: February 25, 2021 22:30 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो मार्च को प्रतिष्ठित कॉर्नेल विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करेंगे और लोकतंत्र और विकास के विषयों पर उनसे संवाद करेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को दी गई।

पचास वर्षीय गांधी इस आनलाइन कार्यक्रम में प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ जुड़ेंगे, जिसमें भारत और दुनिया में राजनीति में जीवन जैसे विषय भी शामिल होंगे।

विश्वविद्यालय ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय सांसद राहुल गांधी दो मार्च को सुबह 9:30 बजे (भारतीय समायानुसार रात आठ बजे) लोकतंत्र, विकास और राजनीति में जीवन के बारे में संवाद के लिए अर्थशास्त्र के प्रोफेसर कौशिक बसु के साथ शामिल होंगे।’’

आनलाइन कार्यक्रम की मेजबानी मारियो ईनाउडी सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज के दक्षिण एशिया कार्यक्रम द्वारा की गयी है। यह आनलाइन कार्यक्रम नेट आईडी के साथ कॉर्नेल समुदाय के लिए खुला हुआ है।

बयान में कहा गया, ‘‘पंजीकरण की आवश्यकता है। इस संवाद का फेसबुक पर सीधा प्रसारण पूरी दुनिया के दर्शकों के लिए किया जाएगा।’’

विश्वविद्यालय के अनुसार, गांधी और बसु भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत और दुनिया भर में लोकतंत्र के दृष्टिकोण पर टिप्पणियों की तुलना करेंगे।

बसु कार्ल मार्क्स प्रोफेसर आफ इंटरनेशनल स्टडीज, कॉलेज आफ आर्ट्स एंड साइंसेस के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और विश्व बैंक के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य अर्थशास्त्री हैं।

बसु ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया महामारी, प्रदूषण और ध्रुवीकरण की राजनीति के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं। मैं इस संवाद को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि एक अर्थशास्त्री के रूप में मैं बाहर से देखता हूं कि क्या हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला