लाइव न्यूज़ :

आत्मघाती धमाके के बाद कांगो अधिकारियों को और हमलों का डर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 09:20 IST

Open in App

बेनी (कांगो), 27 दिसंबर (एपी) पूर्वी कांगो में प्राधिकारियों ने क्षेत्र में अपनी तरह के पहले आत्मघाती धमाके के बाद और हिंसा की आशंका के मद्देनजर शाम को कर्फ्यू लगाने तथा नयी सुरक्षा जांच चौकियां बनाने की घोषणा की है। इस आत्मघाती धमाके में पांच लोगों की मौत हो गयी थी।

बेनी के मेयर नारसिसे मुतेबा ने शहर के होटलों, गिरजाघरों और बार को आगाह किया कि उन्हें मेटल डिटेक्टर्स के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती करने की आवश्यकता है क्योंकि ‘‘आतंकवादी’’ फिर से हमला कर सकते हैं।

मुतेबा ने रविवार को कहा, ‘‘हम लोगों से सतर्क रहने और उत्सवों के दौरान सार्वजनिक स्थानों से दूर रहने के लिए कह रहे हैं।’’

उत्तरी कीवु प्रांत के सैन्य गवर्नर ब्रिगेडियर जनरल सी. नीमा ने बताया कि शाम सात बजे से कर्फ्यू होगा तथा सड़कों पर और जांच चौकियां बनायी जाएंगी।

अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि आत्मघाती हमलावर समेत छह लोग मारे गए हैं लेकिन बाद में उन्होंने मृतकों की संख्या पांच कर दी। क्रिसमस पर इनबॉक्स रेस्त्रां के प्रवेश द्वार पर धमाके के बाद 13 अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

शनिवार को हुए इस खून-खराबे ने यह डर पैदा कर दिया है कि बेनी में इस्लामिक चरमपंथ ने पैर पसार लिए हैं। यह शहर एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज के विद्रोहियों के हमलों से वर्षों तक पीड़ित रहा है जिनकी जड़े पड़ोसी देश युगांडा में हैं। अधिकारियों ने इन हमलों के लिए उन विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल