लाइव न्यूज़ :

भारत को 'लाल सूची' में डाले जाने को लेकर असमंजस और तनाव

By भाषा | Updated: April 20, 2021 22:48 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 अप्रैल ब्रिटेन में कोविड-19 के दौरान यात्रा के संबंध में जारी 'लाल सूची' में भारत को डाले जाने को लेकर सैंकड़ों भारतीय छात्रों और ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के परिवारों के बीच असमंजस और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।

इस सूची में डाले गए देशों से आने वाले ब्रिटिश और आइरिश नागरिकों को छोड़कर सभी लोगों के देश में प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को ब्रिटेन के स्थानीय समयानुसार तड़के चार बजे यह आदेश प्रभाव में आ गया। हालात के मद्देनजर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अगले सप्ताह होने वाली भारत की अपनी यात्रा भी रद्द कर दी है।

ब्रिटेन में भारतीय छात्रों के प्रतिनिधि समूह 'एनआईएएयू-यूके' की अध्यक्ष सनम अरोड़ा ने कहा कि नियमों और उनके अर्थ को लेकर भारतीय समुदाय के बीच असमंजस की स्थिति है। पृथकतावास के दौरान होने वाले खर्च से लेकर छात्रों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर चिंताएं जतायी जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ''छात्रों को अंतिम सेमेस्टर और मई में शुरू होने जा रहे नए सत्र के लिये आना था। हमने गृह मंत्रालय को इन चिंताओं और सवालों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिये पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला