लाइव न्यूज़ :

फ्रांस और ब्रिटेन तथा अमेरिका के बीच तकरार, नाटो प्रमुख ने एकजुट होने की अपील की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:39 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर (एपी) नाटो में शामिल कुछ शक्तिशाली देशों के दरम्यान पनडुब्बी बेचने को लेकर तकरार के बीच संगठन के प्रमुख ने सुझाव दिया है कि सदस्यों को ''बड़े मामलों'' पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि फ्रांस और अमेरिका तथा ब्रिटेन के बीच जारी विवाद को हवा नहीं दी जानी चाहिये।

संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर साक्षात्कार के दौरान उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने अलग यूरोपीय सैन्य बल के गठन के मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नाटो को अफगानिस्तान में 20 साल तक चले युद्ध के बाद भविष्य में आतंकवाद से लड़ने के लिए किसी भी तैनाती पर सावधानीपूर्वक विचार करने की जरूरत है।

अमेरिका और ब्रिटेन ने परमाणु पनडुब्बी की आपूर्ति के लिये ऑस्ट्रेलिया के साथ करार किया है, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ डीजल संचालित पनडुब्बी के करार को रद्द कर दिया है। इसपर फ्रांस ने नाराजगी जतायी है और उसे यूरोपीय यूनियन के राजनयिकों का साथ मिला है।

नाटो महासचिव ने ‘एसोसिएटिड प्रेस’ (एपी) से बात करते हुए किसी का पक्ष नहीं लिया बल्कि उन्होंने गठबंधन के प्रमुख लक्ष्यों के बारे में एकजुटता बढ़ाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा, ''मैं फ्रांस की नाराजगी अच्छी तरह समझता हूं। नाटो सदस्यों को सर्वाधिक महत्वपूर्ण मामलों पर सहमत होना चाहिये। इसके जरिये हम साझा चुनौतियों से मिलकर निपट सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब