संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप की स्थिरता को बाधित कर रहे हैं: रामफोसा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 18:17 IST2021-12-07T18:17:50+5:302021-12-07T18:17:50+5:30

Conflict and war are disrupting the stability of the African continent: Ramaphosa | संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप की स्थिरता को बाधित कर रहे हैं: रामफोसा

संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप की स्थिरता को बाधित कर रहे हैं: रामफोसा

जोहानिसबर्ग, सात दिसंबर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने कहा है कि संघर्ष और युद्ध अफ्रीकी महाद्वीप के आर्थिक विकास को रोक रहे हैं और "महाद्वीपीय एकता" भविष्य में समृद्धि की कुंजी है।

रामफोसा पांच पश्चिम अफ्रीकी देशों की मंगलवार को समाप्त हो रही अपनी यात्रा के तहत सोमवार शाम शांति और सुरक्षा पर डकार अंतरराष्ट्रीय फोरम के सातवें संस्करण में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘संघर्ष और युद्ध अफ्रीका को शांति और स्थिरता के रास्ते पर चलने से रोकते हैं। सभी अफ्रीकी देश आर्थिक विकास, स्थिरता और दीर्घकालिक शांति प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करें।’’

रामफोसा ने कहा कि "महाद्वीपीय एकता" भविष्य में समृद्धि की कुंजी है। उन्होंने कहा, "हमारी सफलता महाद्वीपीय एकता के सिद्धांत पर दृढ़ता से टिकी हुई है। हमारी एकता में हमारे महाद्वीप पर शांति भी शामिल होनी चाहिए और उन लोगों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, जो हमारे क्षेत्रों तथा महाद्वीप में तबाही मचा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Conflict and war are disrupting the stability of the African continent: Ramaphosa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे