लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के मामले हुए 50 लाख के पार, रोज सामने आ रहे हैं करीब 54 हजार नए मामले

By भाषा | Updated: August 9, 2020 23:41 IST

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका के अनुसार अमेरिका में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 50 से ज्यादा हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस के मामले रविवार को बढ़कर 50 लाख हो गए।अमेरिका में प्रतिदिन करीब 54,000 नए मामले सामने आ रहे हैं।

रोम।अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले रविवार को बढ़कर 50 लाख हो गए जो कि अभी तक दुनिया में किसी देश में सबसे अधिक हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की तालिका से मिली। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि जांच की सीमाओं और बड़ी संख्या में कम लक्षण वाले मामलों की पहचान नहीं हो पाने के चलते अमेरिका में यह संख्या इससे कई गुना अधिक या करीब पांच करोड़ के आसपास हो सकती है।

अमेरिका में प्रतिदिन करीब 54,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। इसके उलट यूरोप में वायरस के मामले कम से कम फिलहाल नियंत्रण में प्रतीत हो रहे हैं। विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका द्वारा संक्रमण के मामलों को काबू में रखने में असफलता को यूरोप में हैरानी से देखा जा रहा है।

गत फरवरी में जब इटली में संक्रमण के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हुई थी, तब देश इसे संभालने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि देश में 10 सप्ताह के लॉकडाउन, सतर्कता बरतते हुए संक्रमितों की पहचान करने का अभियान और जनता में मास्क लगाने और एकदूसरे से दूरी बनाने को लेकर स्वीकार्यता ने इटली को मामलों को काबू में करने का एक मॉडल बना दिया।

रोम के उत्तर में लेक ब्रेसियानो के किनारे में अपने मित्रों के साथ मास्क लगाकर घूम रही पैत्रिजिया एंतोनिनी ने अमेरिका के लोगों के बारे में कहा, ‘‘क्या वे अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता नहीं करते? उन्हें और एहतियात बरतने की जरूरत है। उन्हें असली लॉकडाउन की जरूरत है।’’

दैनिक समाचारपत्र ‘कोरिएरी डेल्ला सेरा’ में लेख लिखने वाले मैसिमो फ्रैंको ने कहा, ‘‘हम इतालवी हमेशा अमेरिका को एक आदर्श के तौर पर देखते थे। लेकिन इस वायरस के साथ हमने एक ऐसा देश पाया जो कि बहुत नाजुक है जिसका आधारभूत ढांचा और जन स्वास्थ्य प्रणाली कमजोर है।’’

टॅग्स :अमेरिकाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल