लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 के मामले 52,000 के पार, मरने वालों की संख्या 1100 पार

By भाषा | Updated: May 23, 2020 16:07 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के केसों की संख्या 53 लाख पार कर गई है जबकि कोविड-19 के चलते 3.40 लाख लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कुल 1,743 नए मरीज सामने आए। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस के 171 मामले हैं।

पाकिस्तान में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने सावधान किया है कि कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए यदि लोग सावधानियां नहीं बरतते हैं तो कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़ती जाएगी। पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 52,000 को पार कर गई है, जबकि 1,101 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में स्वास्थ्य मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक जफर मिर्ज़ा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले सप्ताह की वायरस ट्रैकिंग रिपोर्ट अच्छी नहीं थी और अगर सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण कई गुना बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अगर लोग सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं।’’

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक संक्रमण के 52,437 मामले सामने आए हैं, जिनमें से सिंध में 20,883, पंजाब में 18,730, खैबर-पख्तूनख्वा में 7,391, बलूचिस्तान में 3,198, इस्लामाबाद में 1,457, गिलगित-बाल्तिस्तान में 607 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 171 मामले हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कुल 1,743 नए मरीज सामने आए। अब तक 16,653 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटों में 34 लोगों की मौत हुई है, जिनसे मृतकों की कुल संख्या 1,101 हो गई है। देश भर में अब तक 4,60,692 टेस्ट किये जा चुके हैं जिसमें पिछले 24 घंटों में 14,705 जांच हुई हैं। इस बीच, विपक्षी नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

भारत में भी कोरोना वायरस के मामले बढ़े

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे से 137 और लोगों की मौत हो जाने के बाद देश में इस घातक वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 3,720 हो गई है जबकि संक्रमण के 6,654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,25,101 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि देश में 69,597 संक्रमित लोगों का उपचार चल रहा है, संक्रमित हुए 51,783 लोग अब स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला