लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 27, 2021 20:52 IST

Open in App

लंदन, 27 नवंबर ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने शनिवार को कहा है कि देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका के चार और देशों को ब्रिटेन की ‘रेड लिस्ट’ में शामिल किया गया है।

‘बीबीसी’ ने स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से बताया कि चेम्सफोर्ड और नॉटिंघम में वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित मरीजों की पहचान हुई।

जावेद ने ट्वीट किया, ‘‘हमें स्वास्थ्य प्राधिकारों द्वारा अवगत कराया गया है कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन के दो मामलों की पुष्टि हुई है। दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े हैं दक्षिण अफ्रीका की यात्रा से संबंधित हैं। दोनों मरीज अपने-अपने घरों पर पृथक-वास में हैं और उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘एहतियात के तौर पर हम नॉटिंघम और चेम्सफोर्ड में लक्षित इलाकों की जांच करेंगे और संक्रमण की पुष्टि वाले सभी नमूनों का अनुक्रमण कराया जाएगा। हालात तेजी से बदल रहे हैं और हम लोक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठा रहे हैं।’’

दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी नए स्वरूप की पहचान की गई है। ब्रिटेन ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, जिम्बाब्वे, बोत्सवाना, लेसोथो और इस्वातिनी को ‘रेड लिस्ट’ में रखा। स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि उस सूची में अंगोला, मोजाम्बिक, मलावी और जाम्बिया को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम हमेशा निर्णायक कदम उठाते रहे हैं। यदि आवश्यक हो तो हम आगे की कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।’’

जावेद ने ट्वीट किया, ‘‘हम मलावी, मोजाम्बिक, जाम्बिया और अंगोला को भी यात्रा की ‘रेड लिस्ट’ में जोड़ रहे हैं। यह आदेश रविवार सुबह 4 बजे से प्रभावी होगा। अगर आप पिछले 10 दिनों में इन देशों से लौटे हैं तो आपको पृथक-वास में रहने के साथ पीसीआर जांच करवानी होगी। अगर आप अपने बूस्टर खुराक के लिए योग्य हैं तो इसे प्राप्त करने का समय आ गया है।’’

संभावित रूप से अधिक संक्रामक बी.1.1.529 स्वरूप के बारे में पहली बार 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को सूचित किया गया था और इसके बाद बोत्सवाना, बेल्जियम, हांगकांग और इजराइल में भी इसकी पहचान की गई है। डब्ल्यूएचओ ने शुक्रवार को इसे ‘‘चिंताजनक’’ स्वरूप बताते हुए ओमीक्रोन नाम दिया। ‘‘चिंताजनक स्वरूप’’ डब्ल्यूएचओ की कोरोना वायरस के ज्यादा खतरनाक स्वरूपों की शीर्ष श्रेणी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना