लाइव न्यूज़ :

नीरा टंडन के नामांकन की पुष्टि पर छाए संकट के बादल, प्रमुख सांसदों ने किया विरोध

By भाषा | Updated: February 23, 2021 11:18 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक पद के लिए नामित भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन की नियुक्ति की सीनेट में पुष्टि पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स और मिट रोमनी ने उनके खिलाफ मतदान करने की घोषणा की है।

वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मानचिन ने शुक्रवार को टंडन के नाम की पुष्टि का विरोध किया और वह ऐसा करने वाले पहले डेमोक्रेटिक सांसद हैं। अगर टंडन के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह इस एजेंसी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला बन जाएंगी।

टंडन के नाम पर पुष्टि को लेकर आशंकाओं के बीच व्हाइट हाउस ने उन्हें ‘बेहतरीन नीति विशेषज्ञ’ करार दिया है और बाइडन ने कहा है कि वह उनके नाम का समर्थन करते हैं।

कॉलिन्स ने सोमवार को कहा कि टंडन के पास न तो अनुभव है और न ही उनका स्वभाव इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए उचित है।

वहीं एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि रोमनी भी सोशल मीडिया पर टंडन की टिप्पणियों की वजह से उनका विरोध करेंगे। नामांकन की पुष्टि की सुनवाई के दौरान टंडन ने सोशल मीडिया पर शीर्ष रिपब्लिकन सांसदों पर हमला करने के लिए माफी मांगी थी।

सीनेट की बजट समिति इस सप्ताह टंडन के नामांकन पर मतदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा