लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोविड-19 के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि

By भाषा | Updated: December 2, 2021 01:05 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक दिसंबर (एपी) अमेरिका में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के पहले मामले की पुष्टि हुई है। कैलिफोर्निया का एक शख्स वायरस के इस नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वहीं वैज्ञानिक नए स्वरूप से पैदा हुए खतरे के बारे में लगातार अध्ययन कर रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहीं पर कोविड के नए स्वरूप का पता चला था। यह 24 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

अमेरिका के शीर्ष संक्रमण रोग विशेषज्ञ डॉ.एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में कहा कि यह अमेरिका में कोविड-19 के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने का पहला मामला है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति 22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था और 29 नवंबर को वह जांच में संक्रमित पाया गया था।

फाउची ने कहा कि व्यक्ति का टीकाकरण हुआ है लेकिन उसने टीके की बूस्टर खुराक नहीं ली है और उसमें मामूली लक्षण हैं।

रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र विदेशी यात्रियों की जांच करने वाले अमेरिकी नियमों को कड़ा करने के लिए कदम उठा रहा है।

फाउची ने कहा कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी दो से चार हफ्ते में मिलेगी, क्योंकि वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला