लाइव न्यूज़ :

जापान में कोरोना वायरस के नये स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि

By भाषा | Updated: November 30, 2021 15:26 IST

Open in App

तोक्यो, 30 नवंबर (एपी) जापान में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का पहला मामला सामने आने की मंगलवार को पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने बताया कि नामीबिया से हाल में लौटे व्यक्ति के इस नये स्वरूप से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाज़ु मात्सुनो ने कहा कि रविवार को नरीता हवाई अड्डे पहुंचा 30-32 साल का एक युवक जांच में संक्रमित पाया गया। उसे अलग कर दिया गया तथा उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मात्सुनो ने निजता कारणों से उसकी नागरिकता के बारे में नहीं बताया।

राष्ट्रीय संक्रामक रोग संस्थान में एक जीनोम विश्लेषण में मंगलवार को पुष्टि हुई कि वह कोरोना वायरस के उस नए स्वरूप से संक्रमित है, जिसकी पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पहचान की गयी।

उनके साथी यात्रियों और आस-पास की सीटों पर बैठे यात्रियों की पहचान कर ली गई है और जापानी स्वास्थ्य अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। जापानी मीडिया ने कहा कि मरीज के दो रिश्तेदारों की जांच नेगेटिव आई है और उन्हें नरीता हवाई अड्डे के पास एक सरकारी केंद्र में पृथक-वास में रखा गया है।

मात्सुनो ने कहा कि सरकार सीमा पर सख्त नियंत्रण बनाए रखेगी और नए स्वरूप के जीनोम विश्लेषण करने की अपनी क्षमता बढ़ाएगी।

जापान ने सोमवार को घोषणा की कि वायरस के नये स्वरूप के खिलाफ आपातकालीन एहतियाती कदम के तौर पर वह मंगलवार से शुरू करते हुए सभी विदेशी आगंतुकों के प्रवेश को इस साल के अंत तक अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करेगा। सरकार ने प्रवेश के बाद जापानी नागरिकों एवं आवास परमिट वाले विदेशियों को आगमन पर 14 दिन पृथक-वास में रहना भी अनिवार्य कर दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि शुरुआती सबूतों के आधार पर ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक जोखिम "बहुत अधिक" है और कहा कि इसके "गंभीर परिणाम" हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल