लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में कोविड-19 के छह प्रतिशत से अधिक मामलों में ‘डेल्टा’ स्वरूप की पुष्टि : स्वास्थ्य विभाग

By भाषा | Updated: June 19, 2021 10:13 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 19 जून न्यूयॉर्क सिटी के स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार शहर में कोविड-19 जांच में छह प्रतिशत से अधिक मामलों में संक्रमण के ‘डेल्टा’ स्वरूप की पुष्टि हुई है।

न्यूयॉर्क के स्वास्थ्य विभाग ने अपने हालिया अपडेट में कहा कि पांच जून को समाप्त हुये सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार के वायरस के लिए परीक्षण किए गए 105 कोविड-19 मामलों में से, 6.7 प्रतिशत डेल्टा (बी.1.617.2) स्वरूप का है।

विभाग ने कहा, ‘‘वर्तमान में बी.1.1.7 (अल्फा) और बी.1.526 (योटा) शहर में सबसे तेजी से फैलने वाले स्वरूप हैं। हमलोग पी.1 (गामा) और बी.1.617.2 (डेल्टा) की भी निगरानी कर रहे हैं जो अमेरिका एवं अन्य देशों में तेजी से फैल रहा है।’’

विभाग के अनुसार शहर में कोविड-19 के 105 नए मामलों में 36.2 प्रतिशत (38 मामले) अल्फा स्वरूप के हैं जबकि योटा स्वरूप के मामले 4.8 प्रतिशत (पांच) और गामा स्वरूप के मामले 17.1 प्रतिशत (18) हैं।

इसके अनुसार डेल्टा स्वरूप के सात मामले आये हैं और आंकड़ों में आगे कहा गया है कि पिछले चार सप्ताह में डेल्टा स्वरूप के 5.6 प्रतिशत मामले आये।

न्यूयॉर्क सिटी के महापौर बिल डे ब्लासियो ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर के अस्पतालों में रोजाना कोविड-19 जैसे लक्षण वाले 68 मरीज भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमण दर 8.22 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला