लाइव न्यूज़ :

ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी के लिए ठोस कदम उठाए जाएं: गुतारेस

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:49 IST

Open in App

बर्लिन, 17 सितंबर (एपी) ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती के लिए सरकारों द्वारा ज्यादा महत्वाकांक्षी संकल्प नहीं लिए जाने के कारण दुनिया ‘‘तबाही के रास्ते’’ पर बढ़ रही है। यह बात शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने कही।

पेरिस जलवायु संधि पर हस्ताक्षर करने वाले सभी देशों की 30 जुलाई तक की समीक्षा रिपोर्ट में पाया गया कि 2010 की तुलना में 2030 तक उत्सर्जन में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी।

वैज्ञानिकों ने कहा कि दुनिया को उत्सर्जन पर तेजी से नियंत्रण लाना चाहिए और जलवायु में 2050 तक उत्सर्जन को नहीं बढ़ाया जाना चाहिए, तब जाकर पेरिस समझौते के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा और 2100 तक वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित किया जा सकेगा।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘दुनिया तबाही के रास्ते पर है और तापमान में 2.7 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।’’

विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक काल से पहले की तुलना में पृथ्वी पहले ही 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक गर्म हो चुकी है।

गुतारेस ने कहा, ‘‘हमें 2030 तक उत्सर्जन में 45 फीसदी कटौती करने की जरूरत है ताकि 2050 कार्बन तटस्थता तक पहुंच सकें।’’

अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित करीब 113 देशों ने अपने उत्सर्जन लक्ष्यों की जानकारी सौंपी है। उनके संकल्प से इन देशों के लिए दशक के अंत तक उत्सर्जन में 12 फीसदी की कमी आएगी।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु प्रमुख पैट्रिसिया एसपिनोसा ने कहा, ‘‘यह तस्वीर का सकारात्मक पहलू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल