लाइव न्यूज़ :

सीरिया की अगुवाई में संरा की राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं : भारत

By भाषा | Updated: July 10, 2021 09:50 IST

Open in App

संयुक्त राष्ट्र, 10 जुलाई सीरिया में बाहरी तत्वों के दखल पर चिंता जताते हुए भारत ने कहा कि वह संघर्ष ग्रस्त देश में दीर्घकालीन सुरक्षा और स्थिरता लाने के लिए सीरिया की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीरियाई मानवीय प्रस्ताव को स्वीकार करने संबंधी भारत के वोट पर स्पष्टीकरण देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत का दृढ़ता से यह मानना है कि इस क्षेत्र में दीर्घकालीन सुरक्षा एवं स्थिरता सीरिया की संप्रभुत्ता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करके ही हासिल की जा सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीरिया में बाहरी तत्वों के दखल से काफी चिंतित हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है। हम इस बात से संतुष्ट है कि सीरियाई संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं हैं और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2254 के अनुसार सीरिया के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू राजनीतिक प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।’’

तिरुमूर्ति ने कहा कि एक दशक से हो रही हिंसा और आतंक ने सीरियाई लोगों की जिंदगियों पर विध्वंसकारी असर डाला है। उन्होंने कहा कि भारत बिना किसी भेदभाव, राजनीतिकरण और पूर्व शर्तों के सभी सीरियाई नागरिकों को मानवीय सहायता देने की मांग करता रहा है। उन्होंने कहा कि सीरिया में 1.3 करोड़ से अधिक लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब