लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंधों को आगे और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : भारत के राजदूत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:04 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, चार फरवरी भारत और अमेरिका अपने रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करते हुए इसे अगले स्तर पर ले जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और हाल में दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच वार्ता बहुत गर्मजोशी भरी और सार्थक रही। भारत के यहां पर शीर्ष राजनयिक ने इस बारे में बताया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने पीटीआई को दिये गए विशेष साक्षात्कार में बताया कि भारत-अमेरिका भागीदारी हालिया वर्षों में बहुत प्रगाढ़ हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों पक्ष कारोबार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विज्ञान और तकनीक, सूचना और प्रौद्योगिकी, नवाचार, लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे और मजबूत करने के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।’’

संधू ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सभी सरकारों का समर्थन मिलता रहा है। वर्ष 2021 में, नए साल, नए दशक की शुरुआत हुई और हम अमेरिका के साथ सहयोग और दोस्ती को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं लेकिन अभी भागीदारी में और भी काम किया जाना है।’’

अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के शुरुआती 10 दिनों में प्रशासन के शीर्ष नेताओं ने अपने भारतीय समकक्षों के साथ बात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुनिया के उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने नवंबर में चुनाव में जीत के तुरंत बाद बाइडन से बात की थी।

संधू ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने 17 नवंबर को नव-निर्वाचित राष्ट्रपति बाइडन से बात की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रणनीतिक भागीदारी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की थी और कोविड-19 महामारी, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की थी।’’

हालिया दिनों में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अमेरिका के अपने समकक्षों- विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और एनएसए जेक सुलिवान के साथ बात की।

संधू ने कहा, ‘‘नेताओं के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। आपने देखा होगा कि रक्षा मंत्री ऑस्टिन और विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने सीनेट में नाम की पुष्टि के समय कहा कि वे दोनों देशों के बीच संबंधों को और आगे ले जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा