लाइव न्यूज़ :

माली में 2017 में अपहृत कोलंबियाई नन को छोड़ा गया

By भाषा | Updated: October 10, 2021 09:23 IST

Open in App

बमाको (माली), 10 अक्टूबर (एपी) अल-कायदा से जुड़े आतंकवादियों द्वारा माली में करीब चार साल पहले अगवा की गई एक कोलंबियाई नन को छोड़ दिया गया है। माली के राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ग्लोरिया नरवाइज को फरवरी 2017 में बुर्किना फासो से लगी माली की सीमा के पास से अपहृत कर लिया गया था।

माली के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में नन के साहस और बहादुरी की प्रशंसा की।

अभी हालांकि यह पता नहीं चला है कि किन शर्तों पर नन को छोड़ा गया है।

नरवाइज को ‘अल-कायदा इन द इस्लामिक मगरिब’ ने बंधक बनाकर रखा था। उनके अनेक वीडियो जारी किए गए थे जिनमें वह वेटिकन से मदद की गुहार लगाती दिखीं।

नन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ‘‘मैं सबसे पहले ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं। मैं माली के अधिकारियों और राष्ट्रपति का भी आभार व्यक्त करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?