लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दो यात्री ट्रेनों के बीच टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत तथा 50 घायल

By भाषा | Updated: June 7, 2021 12:32 IST

Open in App

कराची, सात जून पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार को दो यात्री रेलगाड़ियों के बीच टक्कर होने से कम से कम 30 लोग मारे गए तथा 50 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कराची से सरगोधा जा रही ‘मिल्लत एक्सप्रेस’ पटरी से उतर गई और सामने वाली पटरियों पर गिर गई जिससे रावलपिंडी से कराची आ रही ‘सर सैयद एक्सप्रेस’ उससे टकरा गई। टक्कर के कारण मिलात एक्सप्रेस की बोगियां पलट गईं। यह हादसा सिंध के घोतकी जिले के धारकी शहर के निकट हुआ।

ट्रेन दुर्घटना के बाद घोटकी, ढरकी, ओबारो और मीरपुर माथेलो के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई।

घोटकी के उपायुक्त उस्मान अब्दुल्ला ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन दुर्घटना में महिलाओं समेत कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 50 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में पलटी बोगियों के भीतर फंसे लोगों को निकालने में भी अधिकारियों को मुश्किलें आ रही हैं।

ट्रेन दुर्घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह ‘‘इस भयावह ट्रेन हादसे से स्तब्ध हैं।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज तड़के हुए भयावह ट्रेन हादसे से स्तब्ध हूं, इसमें 30 यात्रियों की जान चली गई। रेलवे मंत्री से घटनास्थल पर पहुंचने तथा मृतकों के परिजनों को मदद देने और घायलों को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाने को कहा है। रेलवे में सुरक्षा संबंधी खामियों की विस्तृत जांच के आदेश दे रहा हूं।’’

अब्दुल्ला ने जियो न्यूज से कहा कि इस पूरे हादसे में 13 से 14 बोगियां पटरी से उतर गईं तथा छह से आठ बोगियां ‘‘पूरी तरह क्षतिग्रस्त’’ हो गईं। उन्होंने कहा ‘‘ बोगियों में फंसे यात्रियों को बचाना बचाव अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए भारी मशीनों का उपयोग किया जाएगा और इस काम में वक्त लगेगा। लोगों को चिकित्सीय मदद देने के लिए हम चिकित्सा शिविर भी लगा रहे हैं। रोहरी से एक ‘राहत रेलगाड़ी’ भी भेजी गई है।’’

घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमर तुफैल ने कहा ‘‘ एक बोगी में यात्री अब भी फंसे हुए हैं तथा हमें आशंका है कि ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्षतिग्रस्त बोगियों से बाहर निकाले जाने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई।’’

अधिकारियों ने बताया कि दोनों रेलगाड़ियों में 1,000 से अधिक यात्री सवार थे।

रेलवे विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुछ क्षतिग्रस्त बोगियों में करीब 20 यात्री अब भी फंसे जुए हैं। ये बोगियां पलट गईं थी और क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। उन्होंने बताया कि अधिकारी दोनों रेलगाड़ियों में सवार यात्रियों एवं कर्मचारियों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षतिग्रस्त बोगियों को हटाने के लिए भारी मशीनरी की जरूरत है ऐसे में बचाव अभियान को पूरा करने में कुछ वक्त लगेगा।’’

राहत एवं बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

डॉन न्यूज की खबर के मुताबिक इस बीच, सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया और सुक्कुर आयुक्त को निर्देश दिए कि वह जिला प्रशासन को सक्रिय करें। उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों के लिए अस्थायी आवास एवं भोजन-पानी की व्यवस्था करने को कहा।

राहत एवं बचाव कार्य में मदद देने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के जवान भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

रेलवे के एक वरिष्ठ पूर्व अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में रेल नेटवर्क कई स्थानों पर बहुत पुराना हो चुका है जो ऐसे हादसों की वजह बनता है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर उन पटरियों पर परिचालन हो रहा है जो बंटवारे के पहले बिछाई गई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना