Collins Dictionary 2024 word brat: कोलिन्स डिक्शनरी ने एल्बम शीर्षक ‘ब्रैट’ को वर्ष 2024 का शब्द घोषित किया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 2, 2024 14:46 IST2024-11-02T14:45:31+5:302024-11-02T14:46:23+5:30
Collins Dictionary 2024 word brat: बेहद सफल एल्बम से भी अधिक, ‘ब्रैट’ एक सांस्कृतिक आंदोलन बन गया है जो विश्व स्तर पर लोगों के बीच गूंजा है।

file photo
Collins Dictionary 2024 word brat: कोलिन्स डिक्शनरी ने एल्बम शीर्षक ‘ब्रैट’ को वर्ष 2024 का शब्द घोषित किया है। गायिका चार्ली एक्ससीएक्स द्वारा अपने छठे स्टूडियो एल्बम के शीर्षक के रूप में इस्तेमाल किए गए इस शब्द को ‘‘एक आत्मविश्वासपूर्ण, स्वतंत्र और सुखवादी दृष्टिकोण की विशेषता’’ के रूप में परिभाषित किया गया है। कोलिन्स कोशकारों ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘ब्रैट समर’’ वाक्यांश ‘‘2024 के सबसे चर्चित शब्दों में से एक’’ बन गया है। डिक्शनरी ने कहा, ‘‘बेहद सफल एल्बम से भी अधिक, ‘ब्रैट’ एक सांस्कृतिक आंदोलन बन गया है जो विश्व स्तर पर लोगों के बीच गूंजा है।
इसके साथ ही ‘ब्रैट समर’ ने खुद को कलात्मक और जीवन जीने के तरीके के रूप में स्थापित किया है।’’ कोलिन्स विशेषज्ञ नए और उल्लेखनीय शब्दों की वार्षिक सूची बनाने के लिए अपने 20 अरब शब्दों के डेटाबेस की निगरानी करते हैं जो लगातार विकसित हो रही अंग्रेजी भाषा को दर्शाते हैं।
वर्ष 2024 के लिए अन्य नए और उल्लेखनीय शब्दों में ‘इरा’ शामिल है, जिसका अर्थ ‘‘किसी के जीवन या करियर की एक अवधि से है जिसमें कोई विशिष्टता हो। यह टेलर स्विफ्ट के विश्व भ्रमण ‘इराज टूर’ से प्रेरित है। कोलिन्स का 2023 का शब्द ‘‘एआई’’ था जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता का संक्षिप्त रूप है।