लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शीत युद्ध के दौर जैसा तनाव पैदा नहीं होना चाहिये : शी चिनफिंग

By भाषा | Updated: November 11, 2021 11:49 IST

Open in App

वेलिंगटन, 11 नवंबर (एपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि हिंद-प्रशांत में शीत युद्ध के दौर जैसी तनाव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये।

चीन के राष्ट्रपति ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच (एपेक) के वार्षिक सम्मेलन से इतर यह बात कही। उनका यह बयान क्षेत्र में अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया का एक नया सुरक्षा गठबंधन बनने के कई हफ्तों के बाद आया है। इस गठबंधन में ऑस्ट्रेलिया परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण करेगा। चीन ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी आलोचना की थी।

शी ने न्यूजीलैंड की मेजबानी में डिजिटल माध्यम से आयोजित सम्मेलन में, पहले से रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो में कहा कि इस क्षेत्र में वैचारिक या भू-राजनीतिक आधार पर सीमाएं खींचने का प्रयास विफल हो जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत में शीत युद्ध के दौर जैसी तनाव की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिये।''

शी ने यह भी कहा कि क्षेत्र को आपूर्ति लाइनों को चालू रखना चाहिए और व्यापार तथा निवेश को उदार बनाना जारी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा, "चीन आर्थिक विकास को गति देने के लिए सुधार और खुलेपन को आगे बढ़ाने में दृढ़ रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला