लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में गांधी की याद में सिक्का जारी किया जाएगा

By भाषा | Updated: November 4, 2021 09:36 IST

Open in App

लंदन, चार नंवबर (एपी) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान दुनिया को अहिंसा की सीख देने वाले महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को पहली बार ब्रिटेन में विशेष संग्राहक सिक्के के माध्यम से याद किया जाएगा। ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

यह गोल सिक्का हिंदू त्योहार दीपावली के उपलक्ष्य पर रॉयल मिंट के संग्रह का हिस्सा होगा, जिस पर भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल और गांधी का एक प्रसिद्ध उद्धरण ‘‘मेरा जीवन ही मेरा संदेश है’’ अंकित है।

ऐसा पहली बार है जब किसी आधिकारिक ब्रितानी सिक्के के माध्यम से गांधी को स्मरण किया जाएगा।

सुनक ने एक बयान में कहा, ‘‘एक हिंदू होने के नाते दीपावली पर इस सिक्के को जारी करने पर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। महात्मा गांधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई और पहली बार किसी ब्रितानी सिक्के के माध्यम से उनके उल्लेखनीय जीवन को स्मरण किया जाना शानदार है।’’

पांच पाउंड का यह सिक्का सोने और चांदी से बनाया जाएगा और यह वैध मुद्रा है, हालांकि इसे सामान्य मुद्रा चलन के लिए नहीं बनाया गया है। दीपावली के अवसर पर बृहस्पतिवार से यह बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही एक ग्राम और पांच ग्राम की सोने की छड़ें और धन की हिंदू देवी लक्ष्मी को दर्शाने वाली पहली ब्रितानी सोने की छड़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

सुनक ने जीवन के सभी क्षेत्रों में अल्पसंख्यक समुदायों के योगदान का उचित प्रतिनिधित्व करने के अभियान के हिस्से के तहत पिछले साल एक नया ‘‘डायवर्सिटी बिल्ट ब्रिटेन’’ सिक्का जारी किया था। ब्रिटेन के विविध इतिहास का जश्न मनाने वाले लगभग एक करोड़ सिक्के अक्टूबर 2020 में चलन में आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल