लाइव न्यूज़ :

पाक में बारिश के कारण भूस्खलन की चपेट में आई कोयला खदान, चार की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:44 IST

Open in App

कराची, 25 जुलाई पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत की एक कोयला खदान में मानसून की भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया जिसमें कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई।

मजदूर खदान में काफी अंदर जाकर कोयले के लिए खुदाई कर रहे थे तभी शनिवार को भूस्खलन हो गया और वे उसमें फंस गए। यह खदान हरनाई जिले के शाहराग इलाके में स्थित है।

खदान प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “वे अंदर फंस गए थे और भूस्खलन के मलबे के कारण उन्हें बचाने के प्रयास कामयाब नहीं हो सके।”

बलूचिस्तान कोल माइन्स वर्कर्स फेडरेशन के अध्यक्ष सुल्तान मोहम्मद लाला ने कहा कि गैस रिसाव के कारण कोयला खदानों के अंदर विस्फोट या भूस्खलन आम घटनाएं हैं।

उन्होंने कहा, “अधिकारी उन खतरनाक स्थितियों की परवाह नहीं करते हैं जिनमें मजदूरों को खदानों में काफी अंदर जाकर काम करना पड़ता है।”

बलूचिस्तान में नियमित रूप से खनन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और हरनाई जिले को कोयला श्रमिकों के लिए सबसे खतरनाक क्षेत्र माना जाता है।

इसी क्षेत्र में स्थित एक खदान में मार्च में विस्फोट होने से सात खनिकों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक