लाइव न्यूज़ :

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबर पर करीबी नजर : अमेरिका

By भाषा | Updated: February 23, 2021 10:53 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 23 फरवरी अमेरिका ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा अपने सैनिकों को पीछे हटाने की खबरों पर वह करीबी नजर बनाए है।

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन द्वारा सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत होने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को यह बयान जारी किया।

दोनों देश पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिक एवं हथियार हटाए जाने को लेकर भी सहमत हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ हम सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर करीबी नजर बनाए हैं। हम तनाव कम करने के मौजूदा प्रयासों का स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने लद्दाख के पैंगोग इलाके से भारत और चीन के सैनिकों के पीछे हटने की खबरों पर किए सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम यकीनन, स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखेंगे, क्योंकि दोनों पक्ष शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले साल पांच मई में पैंगोंग झील क्षेत्र में हिंसक संघर्ष के बाद सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था और इसके बाद दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों तथा घातक अस्त्र-शस्त्रों की तैनाती कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल