लाइव न्यूज़ :

क्लोई जाव ने डीजीए में शीर्ष पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:08 IST

Open in App

लास एंजिलिस, 11 अप्रैल फिल्मकार क्लोई जाव ने अपनी फीचर फिल्म ‘‘नोमैडलैंड’’ के लिए ‘डायरेक्टर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका’ (डीजीए) पुरस्कारों में शीर्ष पुरस्कार जीता है।

‘डेडलाइन’ के अनुसार बीजिंग में जन्मी जाव ने इस पुरस्कार समारोह के 73वें संस्करण में सर्वश्रेष्ठ फीचर निर्देशन का पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही जाव यह पुरस्कार जीतने वाली पहली एशियाई महिला बन गई हैं।

समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ।

जाव शीर्ष डीजीए पुरस्कार प्राप्त करने वाली दूसरी महिला हैं। इससे पहले कैथरीन बिगेलॉव ने 2009 में आई अपनी फिल्म "द हर्ट लॉकर" के लिए पुरस्कार प्राप्त किया था।

‘‘नोमैडलैंड’’ में अकादमी पुरस्कार विजेता फ्रांसेस मैकडोरमैंड ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई है जो अपनी नौकरी खोने के बाद पश्चिम अमेरिका की यात्रा करने के लिए घर छोड़ देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब