लाइव न्यूज़ :

क्लिंटन के स्वास्थ्य में सुधार, समर्थन से अभिभूत हुए

By भाषा | Updated: October 21, 2021 18:36 IST

Open in App

चापाकुआ (न्यूयॉर्क), 21 अक्टूबर (एपी) पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एक वीडियो जारी करके बताया है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में छह दिनों तक गैर-कोविड संक्रमण से जूझने के बाद अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

अस्पताल से गत रविवार को अपने न्यूयॉर्क स्थित घर पहुंचे 75 वर्षीय क्लिंटन ने बीते बुधवार को जारी वीडियो में कहा कि वह घर वापस आकर खुश हैं और पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें मिले ‘समर्थन से बहुत अभिभूत’ हैं।

क्लिंटन के एक सहयोगी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को मूत्र संबंधी संक्रमण था जो उनके रक्तप्रवाह में फैल गया था, लेकिन अब उनमें सुधार हो रहा है। हालांकि, शुक्र है कि वह सेप्टिक शॉक में नहीं गये।

क्लिंटन ने कैलिफोर्निया के ऑरेंज में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया इरविन मेडिकल सेंटर के डॉक्टरों और नर्सों को भी धन्यवाद दिया।

2001 में क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है।

लंबे समय तक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद 2004 में उनकी बाईपास सर्जरी हुई। उन्हें 2005 में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त फेफड़े की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, और 2010 में उन्हें कोरोनरी धमनी में दो स्टंट डाले गये थे।

उन्होंने शाकाहारी आहार अपनाकर सेहत में व्यापक सुधार किया, जिससे उनका वजन कम हुआ और स्वास्थ्य में सुधार भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक