लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी अफगानिस्तान में हवाई हमलों में क्लिनिक और स्कूल तबाह

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:06 IST

Open in App

काबुल, आठ अगस्त (एपी) दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने बताया कि प्रांत में हवाई हमलों में एक स्वास्थ्य क्लिनिक और एक हाई स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं उत्तरी कुंदुज़ प्रांत में तालिबान के लड़ाकों को और बढ़त मिली है।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि लश्करगाह शहर पर हवाई हमले किए गए हैं। उसने कहा कि बलों ने तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया है जिनमें 54 लड़ाके मारे गए हैं और 23 अन्य जख्मी हुए हैं। इसमें क्लिनिक और स्कूल पर बमबारी करने का कोई जिक्र नहीं है।

हेलमंद प्रांतीय परिषद के उपाध्यक्ष माजिद अखूंद ने कहा कि शनिवार देर शाम सातवें पुलिस जिले में किए गए हवाई हमले में एक स्वास्थ्य क्लिनिक और स्कूल बमबारी की चपेट में आया है।

अफगानिस्तान से अमेरिका और नाटो की फौजों के वापस जाने के बीच तालिबान ने लड़ाई तेज कर दी है। तालिबान ने हमले तेज़ कर दिए हैं जबकि अफगान सुरक्षा बलों और सरकारी सैनिकों ने जवाबी हमले किए हैं और अमेरिका की मदद से हवाई हमले किए हैं। लड़ाई ने आम नागरिकों के हताहतो होने को लेकर चिंताएं बढ़ा दीं हैं।

हेलमंद के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ अहमद खान वेयार ने बताया कि स्वास्थ्य क्लिनिक पर हवाई हमले में एक नर्स की मौत हो गई और एक गार्ड जख्मी हो गया।

तालिबान ने एक बयान में कहा, “ अमेरिकी आक्रांताओ ने हेलमंद में एक और अस्पताल तथा स्कूल पर बमबारी कर उसे तबाह कर दिया।” उसने कहा कि सफयानो अस्पताल और मोहम्मद अनवर खान हाई स्कूल पर बमबारी की गई।

लश्करगाह के आसपास भीषण लड़ाई हो रही है और अमेरिका तथा अफगान सरकार की वायु सेनाएं शहर पर हमले कर रही हैं। तालिबान ने शहर के 10 में से नौ पुलिस जिलों पर कब्जा कर लिया है।

उत्तरी अफगानिस्तान में, कुंदुज़ के प्रांतीय परिषद के सदस्य गुलाम रब्बानी रब्बानी ने बताया कि तालिबान ने प्रांत की राजधानी के अधिकांश हिस्सों पर रविवार को कब्जा कर लिया।

रब्बानी ने कहा कि कुंदुज़ शहर की राजधानी के अधिकतर हिस्से तालिबान के कब्जे में हैं और गवर्नर के दफ्तर एवं पुलिस मुख्यालय के पास लड़ाई चल रही है। उन्होंने कहा कि कुंदुज़ में जेल की मुख्य इमारत पर तालिबान का कब्जा हो गया है।

तालिबान के लड़ाके शनिवार को जौज़ान प्रांत की राजधानी में घुस गए थे और प्रांत के 10 में से नौ जिलों पर कब्जा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें