लाइव न्यूज़ :

लक्ष्य से चूक सकती है जलवायु वार्ता : जॉन केरी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:50 IST

Open in App

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के जलवायु दूत जॉन केरी ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन को लेकर बंधी उम्मीदों पर कहा कि अगले महीने होने वाली वार्ता लक्ष्य से चूक सकती है और इसके समापन पर ही साफ हो पाएगा कि कौन-कौन देश कोयला एवं पेट्रोलियम उत्सर्जन में कटौती का लक्ष्य ठीक ढंग से पूरा कर रहे हैं तथा कौन-कौन नहीं।

उल्लेखनीय है कि उत्सर्जन में कटौती वैश्विक तापमान वृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) के विनाशकारी स्तर को कम करने के लिए जरूरी है।

केरी ने बुधवार को एपी के साथ एक साक्षात्कार में अगले महीने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में जलवायु वार्ता से पहले अमेरिका, यूरोपीय संघ, जापान और अन्य सहयोगियों के प्रयासों की सराहना भी की जो दुनिया को बड़े एवं त्वरित जीवाश्म ईंधन कटौती की तरफ काफी करीब तक ले गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले कुछ वर्षों में इस दिशा में काफी देश शामिल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक ग्लासगो वार्ता खत्म होगी, हमें पता चल जाएगा कि कौन अपना योगदान ठीक ढंग से दे रहा है और कौन नहीं।’’

केरी ने अमेरिकी कांग्रेस द्वारा जलवायु पर स्वयं अमेरिका की तरफ से महत्त्वपूर्ण कार्रवाई के लिए विधेयक पारित करने में विफल रहने के प्रभाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘‘यह पेरिस जलवायु समझौते से पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पीछे हटने जैसा ही हो जाएगा।’’

जलवायु कार्रवाई पर बाइडन प्रशासन फिर से नेतृत्व पाने का लक्ष्य रख रहा है।

केरी की टिप्पणी नौ महीने की गहन जलवायु कूटनीति के बाद आई है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन से पहले जलवायु पर कार्रवाई की अधिकांश वैश्विक प्रतिबद्धताओं को हासिल करना है। यह सम्मेलन 31 अक्टूबर से स्कॉटलैंड में शुरू हो रहा है।

अमेरिका के जलवायु दूत ने हालांकि इस बात को खारिज किया कि वह शिखर सम्मेलन को लेकर बंधी उम्मीदों को कम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?