लाइव न्यूज़ :

जलवायु शिखर सम्मेलन में उत्सर्जन कटौती को लेकर 'छोटे कदम' उठाए गए:संयुक्त राष्ट्र

By भाषा | Updated: November 9, 2021 21:36 IST

Open in App

ग्लासगो, 9 नवंबर (एपी) नवीनतम राष्ट्रीय जलवायु संकल्पों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि ग्लासगो में चल रही संयुक्त राष्ट्र वार्ता के दौरान उत्सर्जन कटौती की दिशा में ''कुछ गंभीर छोटे कदम'' उठाए गए, हालांकि ये ''ग्लोबल वार्मिंग'' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत लक्ष्यों तक सीमित करने के लिए आवश्यक वृहद कदमों से काफी दूर रहा।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के निदेशक इंगर एंडरसन ने मंगलवार को कहा कि नए विश्लेषण में पाया गया है कि पिछले सप्ताह जतायी गई प्रतिबद्धताएं भविष्य में ''ग्लोबल वार्मिंग'' के परिदृश्य को कम करने के लिए पर्याप्त नहीं थीं और ''उत्सर्जन अंतर'' को प्रतिशत अंक के करीब दसवें हिस्से तक कम किया गया।

उत्सर्जन को काबू करने के लिए देशों का संकल्प 55 अरब मीट्रिक टन में से आठ अरब मीट्रिक टन की कटौती का है, जोकि पूर्व-औद्योगिक समय से ''ग्लोबल वार्मिंग'' को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए आवश्यक है और यही 2015 पेरिस जलवायु समझौते का लक्ष्य है।

एंडरसन ने स्वीकार किया कि दो सप्ताह की जलवायु वार्ता के लिए संयुक्त राष्ट्र के तीन मुख्य लक्ष्यों में से अब तक कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि हमने अभी तक काम नहीं किया है। हमारे पास अभी भी कुछ दिन बाकी हैं। इसलिए हम निश्चित रूप से हमारी तरफ से , संयुक्त राष्ट्र की ओर से, सभी से कदम उठाने का अनुरोध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला