लाइव न्यूज़ :

जलवायु सम्मेलन: कोयले के इस्तेमाल को पूरी तरह समाप्त करने के आह्वान से पीछे हट रहे वार्ताकार

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:41 IST

Open in App

ग्लासगो, 12 नवंबर (एपी) स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में वार्ताकार कोयले के सभी प्रकार के इस्तेमाल को समाप्त करने और जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म करने के आह्वान से पीछे हटते दिखाई दिए। हालांकि गरीब देशों को ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिये और वित्तीय मदद दिये जाने की उम्मीद जगी है।

शुक्रवार को जारी नवीनतम मसौदा प्रस्ताव में देशों से ''कोयले से उत्पन्न होने वाली बिजली और जीवाश्म ईंधन के लिए सब्सिडी को चरणबद्ध तरीके से बंद करने'' की प्रक्रिया में तेजी लाने का आह्वान किया गया है। एक ओर इस प्रस्ताव पर शुक्रवार को वार्ता के अंतिम दिन और चर्चा होने की संभावना है, तो दूसरी ओर इसकी भाषा में बदलाव ने इन शर्तों में फेरबदल के संकेत दिये हैं।

इससे पहले बुधवार को रखे गए प्रस्ताव में देशों से ''कोयले के इस्तमेाल को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने तथा जीवाश्म ईंधन के लिए सब्सिडी में तेजी लाने'' का आह्वान किया गया था। यदि इसपर सहमति हो जाती है, तो इससे कोयले के इस्तेमाल और जीवाश्म ईंधन पर सब्सिडी देने का मौका मिल सकता है।

ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार जीवाश्म ईंधन के निरंतर उपयोग से कैसे निपटा किया जाए, यह सवाल दो सप्ताह की इस वार्ता में प्रमुख बिंदुओं में से एक रहा है।

वैज्ञानिक इस बात से सहमत हैं कि 2015 के पेरिस समझौते के तहत ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस (2.7 फ़ारेनहाइट) पर रोकने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए इनका इस्तेमाल जल्द से जल्द बंद करना आवश्यक है।

इसके अलावा गरीब देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के मुद्दे पर भी चर्चा चल रही है। अमीर देश उन्हें 2020 तक सालाना निर्धारित 100 अरब डॉलर प्रदान करने में विफल रहे हैं, जिसके चलते विकासशील देश नाराज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला