लाइव न्यूज़ :

नवंबर में जलवायु शिखर सम्मेलन है आखिरी मौका: भारतीय मूल के ब्रिटेन के जलवायु प्रमुख

By भाषा | Updated: August 8, 2021 17:40 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, आठ अगस्त नवंबर में ग्लासगो में होने वाले कॉप 26 सम्मेलन के प्रभारी ब्रिटिश मंत्री आलोक शर्मा ने रविवार को चेतावनी दी कि इस साल के आखिर में ब्रिटेन की मेजबानी में होने वाली यह बैठक विश्व बिरादरी के लिए जलवायु परिवर्तन पर पकड़ बनाने का अखिरी मौका है ।

नवंबर में ग्लासगो में प्रस्तावित संयुक्त राष्ट्र जलवाय परिवर्तन सम्मेलन या कॉप 26 के नामित अध्यक्ष भारतीय मूल के मंत्री शर्मा ने एक साक्षात्कार में कहा कि यदि तत्काल कदम उठाने पर इस साल सहमत नहीं बनती है तो दुनिया को जलवायु त्रासदी झेलनी पड़ेगी।

उन्होंने हाल के अपने व्यस्ततम यात्रा एजेंडे का बचाव भी किया । उनके इस एजेंडे की मीडिया ने आलोचना की है क्योंकि महामारी की दृष्टि से खतरनाक देशों से लौटने के बाद उन्हें बतौर मंत्री स्व-पृथक वास से छूट मिली।

शर्मा ने ऑब्जर्वर से कहा, ‘‘ आप देख रहे हैं कि रोज रोज दुनिया में क्या हो रहा है। पिछला साल सबसे गर्म वर्ष था और पिछला दशक सबसे गर्म दशक था। मैं समझता हूं कि अभी हमारे हाथ से समय निकला नहीं हैं लेकिन मुझे यह भी पता है कि हम खतरनाक ढंग से उस स्थिति के करीब पहुंचते जा रहे हैं जब शायद वक्त हमारे साथ से निकल जाए।’’

अपनी यात्रा के संबंध में उन्होंने कहा कि ग्लासगो वार्ता से पहले वैश्विक सहमति के लिए वह हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हाल के सप्ताहों में बांग्लादेश एवं बोलिवीया जैसे देशों की यात्रा कर चुके शर्मा ने कहा, ‘‘ हर सप्ताह मेरी कई डिजिटल बैठकें होती हैं लेकिन मैं आपकों बताऊं कि किसी मंत्री के साथ निजी बैठक वाकई अहम एवं प्रभावकारी होती है।....’’

उनका साक्षात्कार ऐसे समय में आय है जब जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (आईपीससी) की सोमवार को रिपोर्ट आने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते