लाइव न्यूज़ :

ग्लासगो में जलवायु सम्मेलन धरती को बचाने का अंतिम मौका : प्रिंस चार्ल्स

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:50 IST

Open in App

रोम,31 अक्टूबर (एपी) प्रिंस चार्ल्स ने विश्व के नेताओं से बच्चों की हताशा भरी अपील पर ध्यान देने का अनुरोध किया है, जो जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का सामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्कॉटलैंड के ग्लासगो में रविवार से आरंभ हुआ संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन ‘‘सचमुच में पृथ्वी को बचाने का अंतिम मौका है।’’

चार्ल्स ने रोम में बैठक कर रहे जी20 नेताओं से कहा कि उनके पास भविष्य की पीढ़ियों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘उन बच्चों की आवाज सुनना असंभव नहीं है जो आपको धरती के रक्षक मानते हैं, उनके भविष्य की जिम्मेदारी आपके हाथों में है।’’

पर्यावरण संरक्षण के पैरोकार चार्ल्स ने कहा , ‘‘ सरकारों को नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए लेकिन हम जो समाधान चाहते हैं उसकी कुंजी निजी क्षेत्र के पास है। ’’

चार्ल्स ग्लासगो सीओपी-20 सम्मेलन में सोमवार को जी20 नेताओं का स्वागत करने वाले हैं। इसमें उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (95) शरीक होने वाली थी, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?