लाइव न्यूज़ :

जलवायु संकट अकेले अमेरिका की लड़ाई नहीं है बल्कि वैश्विक है : बाइडन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 09:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 अप्रैल राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि जलवायु संकट से निपटना अकेले अमेरिका की लड़ाई नहीं बल्कि यह वैश्विक जंग है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को धीमा करने के लिए उन्होंने अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने पर जोर दिया है।

बाइडन ने बुधवार रात कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र में अपने पहले भाषण में कहा, ‘‘जलवायु संकट सिर्फ हमारी लड़ाई नहीं है। यह वैश्विक जंग है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका 15 प्रतिशत से कम कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है जबकि पूरा विश्व 85 प्रतिशत।

राष्ट्रपति ने कहा, “इसलिए मैंने पद ग्रहण करते ही पेरिस जलवायु समझौते में फिर से शामिल होने की अपनी प्रतिबद्धता पूरी की।”

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जहां पेरिस जलवायु समझौते पर हस्ताक्षर किए थे वहीं उनके बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को इस समझौते से हटाते हुए कहा था कि यह अमेरिकी कोयला खान-मजदूरों और ऊर्जा उद्योग के लिए अनुचित है। बाइडन जनवरी में पद संभालने के तुरंत बाद इस एतेहासिक समझौते में फिर से शामिल हो गए थे।

पेरिस समझौते के तहत प्रत्येक देश को उत्सर्जन घटाने संबंधी अपने लक्ष्य तय करने हैं और इसका लक्ष्य वैश्विक तापमान वृद्धि को दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रखने का है।

पिछले हफ्ते, राष्ट्रपति बाइडन ने अपने देश का पहला जलवायु शिखर सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विश्व के 40 नेता शामिल हुए थे। उन्होंने वैश्विक नेताओं से उत्सर्जन को रोकने के लिए अपने-अपने देशों में कदम उठाने का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना