लाइव न्यूज़ :

जी-20 की बैठक में जलवायु, कोविड और कॉर्पोरेट टैक्स वार्ता के एजेंडे में

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:55 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर (एपी) विश्व की आर्थिक महाशक्तियों के नेता शनिवार को कोरोना वायरस महामारी के बाद पहली बार प्रत्यक्ष रूप से आयोजित शिखर सम्मेलन के लिए एकत्र हुए। सम्मेलन के एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 महामारी, आर्थिक सुधार और वैश्विक न्यूनतम कॉर्पोरेट कर दर पर चर्चा शामिल है।

इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने 20 राष्ट्राध्यक्षों के समूह का यहां कन्वेंशन सेंटर में स्वागत किया। शनिवार का उद्घाटन सत्र वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर केंद्रित था। इटली उम्मीद कर रहा है कि रविवार को स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले जी-20, वैश्विक अर्थव्यवस्था के 80 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों से महत्वपूर्ण प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का आह्वान करेगा।

ज्यादातर राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष, जो रोम में हैं, जी-20 के समाप्त होते ही ग्लासगो के लिए रवाना हो जाएंगे।

बैठक की पूर्व संध्या पर, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि ग्लासगो में होने वाली बैठक में बड़े प्रदूषकों से निपटने के लिए की गई प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की जायेगी और जी -20 नेताओं के लिए विकासशील देशों के साथ ‘‘अविश्वास के खतरनाक स्तर’’ पर काबू पाना एक चुनौती है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए एक वैश्विक टीकाकरण योजना में बाधा डालने के लिए भू-राजनीतिक विभाजन को भी दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कैसे सबसे अमीर देशों में लोगों को टीके की तीसरी खुराक मिल रही है, जबकि केवल पांच प्रतिशत अफ्रीकियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब