लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन ने इस साल प्रतिकूल मौसम के साथ पृथ्वी को नया आकार दिया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (एपी) जलवायु परिवर्तन ने इस साल प्रतिकूल मौसम के साथ पृथ्वी को नया आकार दिया है। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव यह रहा कि आग भड़क गई, नदियों में बाढ़ आ गई, बर्फ पिघल गई, सूखा पड़ा, तूफान आये, तापमान चढ़ गया और इन सब प्रतिकूल परिस्थितियों में लोग मारे गये।

वैज्ञानिकों और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम के जरिये पृथ्वी गृह पर जीवन को नया रूप मिला। जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासों में तेजी लाने की कोशिश करने के संबंध में दुनिया के नेता स्कॉटलैंड में इकट्ठा हो रहे हैं।

बेल्जियम, जर्मनी, चीन और टेनेसी में भीषण बाढ़ आई है। अमेरिका, यूनान और यहां तक कि आर्कटिक के कुछ हिस्सों में भयानक आग लगने की घटनाएं सामने आई। गर्म हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम में तापमान बढ़ गया और यहां तक कि पोर्टलैंड, ओरेगॉन में यह 116 डिग्री फारेनहाइट (47 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘ये घटनाएं मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के बिना असंभव होतीं।’’

‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ के अनुसार अमेरिका में इस साल प्रतिकूल मौसम या जलवायु से संबंधित 18 आपदाएं हुई हैं, जिसमें एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। आपदा की उन 18 घटनाओं में 538 लोगों की मौत हुई। 1980 के दशक में, वर्ष में औसतन केवल तीन ऐसी आपदाएं देखी गईं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?