लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन ने इस साल प्रतिकूल मौसम के साथ पृथ्वी को नया आकार दिया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 18:52 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 अक्टूबर (एपी) जलवायु परिवर्तन ने इस साल चरम मौसम के साथ पृथ्वी पर जीवन को नया आकार दिया है। जलवायु परिवर्तन का प्रभाव यह रहा कि आग भड़क गई, नदियों में बाढ़ आ गई, बर्फ पिघल गई, सूखा पड़ा, तूफान आये, तापमान चढ़ गया और इन सब प्रतिकूल परिस्थितियों में लोग मारे गये।

वैज्ञानिकों और सरकारी अधिकारियों का कहना है कि वर्ष 2021 में जलवायु परिवर्तन के कारण चरम मौसम के जरिये पृथ्वी गृह पर जीवन को नया रूप मिला। जलवायु परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासों में तेजी लाने की कोशिश करने के संबंध में दुनिया के नेता स्कॉटलैंड में इकट्ठा हो रहे हैं।

बेल्जियम, जर्मनी, चीन और टेनेसी में भीषण बाढ़ आई है। अमेरिका, यूनान और यहां तक कि आर्कटिक के कुछ हिस्सों में भयानक आग लगने की घटनाएं सामने आई। गर्म हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम में तापमान बढ़ गया और यहां तक कि पोर्टलैंड, ओरेगॉन में यह 116 डिग्री फारेनहाइट (47 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच गया।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा, ‘‘ये घटनाएं मानव-जनित जलवायु परिवर्तन के बिना असंभव होतीं।’’

‘नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन’ के अनुसार अमेरिका में इस साल प्रतिकूल मौसम या जलवायु से संबंधित 18 आपदाएं हुई हैं, जिसमें एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। आपदा की उन 18 घटनाओं में 538 लोगों की मौत हुई। 1980 के दशक में, वर्ष में औसतन केवल तीन ऐसी आपदाएं देखी गईं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें