लाइव न्यूज़ :

विश्व में जलवायु परिवर्तन और संघर्ष से भूख की स्थिति और खराब होगी : गुतारेस

By भाषा | Updated: July 26, 2021 21:57 IST

Open in App

रोम, 26 जुलाई (एपी) संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सोमवार को चेतावनी दी कि जलवायु परिवर्तन और संघर्ष की वजह से गरीबी, आय असमानता और खाद्यान्न की कीमतें बढ़ेंगी।

गुतारेस ने रोम में हुई बैठक के दौरान वीडियो संदेश में कहा कि विश्व खाद्य प्रणाली से दुनिया में एक तिहाई ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। यह प्रणाली विश्व में 80 प्रतिशत जैव विविधता की हानि के लिए जिम्मेदार है।

उल्लेखनीय है कि रोम में यह बैठक सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रणाली सम्मेलन की तैयारियों के लिए मदद के वास्ते आयोजित की गई थी।

इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि वर्ष 2019 के मुकाबले भूख का सामना कर रहे लोगों की संख्या में 16.1 करोड़ की वृद्धि हुई है और संभवत: इसका संबंध कोविड-19 से महामारी है। वर्ष 2020 में 81.1 करोड़ लोग भूख का सामना कर रहे थे।

गुतारेस ने कहा, ‘‘गरीबी, आय में असमानता और खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की वजह से दुनिया की करीब तीन अरब आबादी की पहुंच से पोषक आहार से दूर रहेगी। जलवायु परिवर्तन और संघर्ष इस संकट को और बढ़ाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना