लाइव न्यूज़ :

जॉर्ज फ्लॉयड के नाम वाले चौराहे को साफ किया, कार्यकर्ताओं ने फौरन नए अवरोध लगाए

By भाषा | Updated: June 4, 2021 12:56 IST

Open in App

मिनियापोलिस, चार जून (एपी) अमेरिका में मिनियापोलिस के उस चौराहे से कर्मचारियों ने पत्थर के अवरोधक हटाए जहां पिछले साल जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद उसका स्मारक बना दिया गया। बहरहाल, सामुदायिक कार्यकर्ताओं ने फौरन ही अस्थायी अवरोधक लगा दिए और फ्लॉयड के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए।

अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मौत से नस्ली न्याय का एक आंदोलन शुरू हो गया था।

कर्मचारियों को 38वीं स्ट्रीट और शिकागो एवन्यू से अवरोधक, कलाकृतियां, फूल और अन्य सामान हटाने में चार घंटे से भी कम समय लगा। इस चौराहे को अनौपचारिक रूप से जॉर्ज फ्लॉयड स्क्वायर के नाम से जाना जाता है।

शहर की प्रवक्ता सारा मैककेंजी ने कहा कि कई फुट लंबी मूर्ति लगी रहेगी।

फ्लॉयड की 25 मई 2020 को पुलिस हिरासत में हत्या के बाद से इस चौराहे पर यातायात बंद हो गया था लेकिन कुछ निवासियों और कारोबारियों ने इतने लंबे वक्त तक इसे बंद रखने के लिए नाराजगी जाहिर की थी।

चौराहे से पत्थर के अवरोधकों के हटाने के बाद बृहस्पतिवार सुबह मुश्किल ही कोई वाहन वहां से गुजरा और सामुदायिक सदस्यों ने फौरन नया अस्थायी अवरोधक लगा दिया। दर्जनों लोग चौराहे के पास एकत्रित हो गए और उन्होंने फ्लॉयड के नाम के नारे लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल