तंजानिया में फ्रांसीसी दूतावास के निकट संघर्ष, तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:15 IST2021-08-25T20:15:19+5:302021-08-25T20:15:19+5:30

Clashes near French embassy in Tanzania kill three | तंजानिया में फ्रांसीसी दूतावास के निकट संघर्ष, तीन लोगों की मौत

तंजानिया में फ्रांसीसी दूतावास के निकट संघर्ष, तीन लोगों की मौत

डोडोमा (तंजानिया), 25 अगस्त (एपी) तंजानिया के दार एस सलाम में फ्रांसीसी दूतावास के निकट एक संघर्ष में दो पुलिस अधिकारियों सहित तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक साइमन सिरो ने संवाददाताओं से कहा कि हथियारबंद व्यक्ति एक विदेशी था और पुलिस का मानना है कि वह सोमालिया का था। पुलिस ने इस संबंध में तत्काल विस्तृत जानकारी नहीं दी। अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा के मद्देनजर नागरिकों को क्षेत्र से बचने की चेतावनी दी है। राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन द्वारा शहर के एक अन्य हिस्से में सुरक्षा अधिकारियों को संबोधित करने के तुरंत बाद संघर्ष हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Clashes near French embassy in Tanzania kill three

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Dodoma