लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के कबायली इलाके में दो गुटों में झड़प, 10 की मौत

By भाषा | Updated: October 24, 2021 19:53 IST

Open in App

पेशावर, 24 अक्टूबर पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के कबायली इलाके में जंगल की जमीन पर कब्जे को लेकर दो प्रतिद्वंद्वी गुटों में हुई गोलीबारी में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 घायल हुए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झड़प शनिवार को दोपहर बाद तब शुरू हुई जब सूबे की राजधानी पेशावर से 251 किलोमीटर दूर खुर्रम जिले के तेरी मेगल गांव के रहने वाले गैदू कबीले के लोगों ने गांव में जलावन की लकड़ी चुन रहे पेवार कबीले के सदस्यों पर गोलियां चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि खुर्रम जिले के ऊपरी सबडिविजन में जंगल पर मालिकाना हक को लेकर दोनों कबीलों के बीच गत कुछ महीनों से तनाव चल रहा था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘चार लोगों की मौत शनिवार को हुई जबकि छह अन्य लोगों की मौत आज (रविवार) तब हुई जब पेवार कबीले के लोगों ने जवाबी हमला किया। बंदूकधारियों ने खाई में छिपकर हमला किया। इस दौरान भारी हथियार और यहां तक रॉकेट लांचर का इस्तेमाल दोनों पक्षों द्वारा किया गया।’’

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान स्थित खुर्रम जिला पड़ोसी अफगानिस्तान से लगता है जहां पर अपराध में बंदूकों का इस्तेमाल और आतंकवादी हमले अकसर होते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि कबीलों के बुजुर्ग और सरकारी अधिकारी गैदू और पेवार कबीले में समझौता कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को इलाके में भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों कबीलों में संघर्ष चल रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला