लाइव न्यूज़ :

इक्वाडोर की जेल में दो गुटों में झड़प, 30 कैदियों की मौत, 47 घायल

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:08 IST

Open in App

क्वीटो (इक्वाडोर), 29 सितंबर (एपी) इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल में जेल में दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प में 30 कैदियों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस कमांडर फाबियान बस्तोस ने संवाददाताओं को बताया कि करीब पांच घंटों के बाद पुलिस और सेना ने अभियान चलाकर जेल पर फिर से नियंत्रण किया। उन्होंने कहा कि कई हथियार भी जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जेल के ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ गिरोह के बीच हुए विवाद के बाद शुरू हुई हिंसा के दौरान बंदूकों और चाकूओं का इस्तेमाल किया गया और धमाके भी किए गए।

टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में कैदी जेल की खिड़कियों से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे और इस दौरान धुआं उठ रहा था व गोलियां चलने व विस्फोटों की आवाज भी आ रही थी। गुआस सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जेल के एक हिस्से से छह रसोइयों को निकाले जाते देखा जा सकता है।

इससे पहले जुलाई में जेल में हुई हिंसा के दौरान भी 100 से ज्यादा कैदियों की मौत हो गई थी। इसके बाद राष्ट्रपति गिलेर्मो लेस्सो ने इक्वाडोर की जेल प्रणाली में आपाताकाल की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना