लाइव न्यूज़ :

चमन सीमा पर पाकिस्तान के सुरक्षा बलों और अफगान के बीच झड़प

By भाषा | Updated: August 13, 2021 17:45 IST

Open in App

कराची, 13 अगस्त पाकिस्तान में दाखिल होने के लिए चमन सीमा पर मौजूद सैकड़ों अफगानों की पाकिस्तान के सुरक्षाबलों के साथ झड़प की खबर है। अफगानिस्तान से बलूचिस्तान में आने के इस अहम रास्ते को तालिबान ने बंद कर दिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि सैकड़ों की संख्या में अफगान चमन सीमा पर जमा हैं और पाकिस्तान में दाखिल होना चाहते हैं, लेकिन स्पिन बोलदक इलाके पर कब्जा कर चुका तालिबान पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा उनकी कुछ मांगों को माने जाने तक इन अफगानों को सीमा पार करने नहीं दे रहा है।

तालिबान लड़ाकों ने पिछले हफ्ते से ही चमन-स्पिन बोलदक रास्ते को बंद कर दिया है और वे पाकिस्तानी अधिकारियों से अफगान नागरिकों को बिना वीजा यात्रा की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि तालिबान चाहता है कि पाकिस्तानी अधिकारी उन अफगानियों को सीमा पार करने की अनुमति दें जिनके पास अफगान पहचान पत्र या पाकिस्तान द्वारा जारी शरणार्थी पंजीकरण कार्ड है।

उन्होंने बताया कि सीमा पार करने का रास्ता बंद होने की वजह से सैकड़ों की संख्या में अफगान वहां पर जमा हो गए हैं और उनकी सुरक्षा बलों से बहस और झड़प हो रही है। यह सीमा दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार के अहम रास्तों में एक है।

मीडिया में बृहस्पतिवार को आई खबर के मुताबिक स्पिन बोलदक में गर्मी में पाकिस्तान में दाखिल होने का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जिसके बाद प्रदर्शन हुआ और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भीड़ तो तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

सूत्रों के मुताबिक चमन-स्पिन बोलदक रास्ते से दोनों देशों को राजस्व प्राप्त होता है और रोजाना सामान, फल और सब्जियों से लदे 800 से 900 ट्रक आते-जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब