लाइव न्यूज़ :

‘किल द बिल’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, 107 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:27 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, चार अप्रैल पुलिस की शक्तियां बढ़ाने संबंधी सरकार की योजनाओं के खिलाफ मध्य लंदन में हुए ‘किल द बिल’ प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद कम से कम 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि मेट्रोपोलिटन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस पर पत्थर एवं अन्य वस्तुएं फेंकी गईं। इससे पहले पुलिस ने बताया था कि झड़प के दौरान कम से कम 10 अधिकारी घायल हो गए।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने रविवार को बताया कि पुलिस पर हमला करने और शांति भंग करने समेत विभिन्न अपराधों के लिए गिरफ्तारियां की गईं।

लंदन के ‘पार्लियामेंट स्क्वैयर’ में शनिवार को पुलिस अभियान का नेतृत्व करने वाले कमांडर एडे एडेलेकन ने कहा कि अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने सामाजिक दूरी का पालन किया और पुलिस के निर्देशों का पालन किया, लेकिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों की बात मानने से इनकार कर दिया।

प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस की शक्तियां बढ़ाने से संबंधित विधेयक के खिलाफ ब्रिटेन में विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, जिन्हें ‘किल द बिल’ नाम दिया गया है।

पुलिस और अपराध विधेयक के विरोध में ‘किल द बिल’ प्रदर्शन बर्मिंघम, लीवरपुल, मैनचेस्टर, ब्रिस्टल, न्यूकैसल, ब्राइटन, बॉर्नेमाउथ, वेमाउथ और लूटन में भी हुए।

लंदन में प्रदर्शन को संबोधित करने वालों में लेबर पार्टी के पूर्व नेता जेरेमी कोर्बिन भी थे, जिन्होंने कहा कि इस विधेयक के कारण पुलिस की अनुमति के बगैर प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा।

उन्होंने वहां मौजूद भीड़ से कहा, ‘‘प्रदर्शन के अधिकार के लिए खड़े होइए, अपनी आवाज सुनाने के अधिकार के लिए खड़े होइए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला